शिवपुरी नगर: पत्नी के साथ हैवानियत करने वाले ₹10,000 के इनामी आरोपी पति को पुलिस ने पिपरघार की पुलिया से गिरफ्तार किया
पोहरी एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया ने जानकारी देते बताया की महिला पर हमला करने वाले आरोपी पति पर पुलिस अधीक्षक ने ₹10000 का इनाम घोषित किया था। जिसे पुलिस ने आज पिपरघार की पुलिया से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस को देखकर पुलिया से कूंदा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको पोहरी के स्वास्थ्य केन्द्र से जिला अस्पताल शिवपुरी रैफर कर दिया।