शिवपुरी नगर: सेवड़ीकलां में छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन लोगों ने मां-बेटे के साथ की मारपीट, एसपी से की शिकायत
दिनारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेवड़ीकलां की रहने वाली महिला ने जानकारी देते हुए बात की गांव की तीन लोग उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे जिसे उसने एवं उसके बेटे ने विरोध किया तो तीनों लोगों ने मिलकर उसकी एवं उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी जिसकी शिकायत उन्होंने दिनारा थाने में की पर सुनवाई न होने के चलते आज एसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।