शिवपुरी नगर: छतपुर में युवक नाबालिक लड़की को जबरदस्ती बनाना चाहता है पत्नी, विरोध करने पर नाबालिक लड़की सहित परिवार के साथ मारपीट
छतपुर में रहने वाली महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव का एक युवक उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बेटी को जबरदस्ती पत्नी बनाकर रखना चाहता है। जिसका उन्होंने विरोध किया तो युवक ने अपने साथियों के साथ घर आकर उसकी नाबालिक बेटी एवं परिवार के साथ मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने पर की पर सुनवाई न होने के चलते आज एसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।