रायसेन में यूजीसी बिल के विरोध में सवर्ण समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की शुरुआत महामाया चौक पर जनसभा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। इसके बाद रैली निकालते हुए प्रदर्शनकारी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे और जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा तथा बच्चों को प्रतीकात्मक रूप से उनके सुपुर्द किया।