नौगढ़: नौगढ़ के भरदुआ में वन भूमि को लेकर विवाद, पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प
नौगढ़ के भरदुआ में वन भूमि खाली कराने पहुंची वन विभाग और पुलिस टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। आज बुधवार दोपहर 02 बजे को वन विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से वन भूमि खाली कराने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विरोध बढ़ने पर पुलिस, वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई।