🚨 ब्रेकिंग न्यूज | नयापुरा में कांग्रेस नेता की कार पर हमला!
एक दिन पहले दिए बयान के बाद कार का शीशा तोड़ने का आरोप, इलाके में मचा हड़कंप
कोटा में पूर्व शहर कांग्रेस महासचिव विपिन बरथुनिया की कार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बरथुनिया रोजाना शाम करीब 6 बजे नयापुरा स्टेडियम में वॉकिंग के लिए जाते हैं और इस दौरान उनकी कार स्टेडियम के बाहर खड़ी रहती है।
गुरुवार शाम अज्ञात लोगों ने उनकी कार के आगे का कांच तोड़ दिया। बरथुनिया के समर्थकों का आरोप है कि यह हमला उनके एक दिन पहले दिए गए बयान से नाराज लोगों द्वारा किया गया है।
घटना की सूचना के बाद मौके पर हलचल बढ़ गई। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
🔴 बड़ा सवाल—क्या बयान की नाराजगी में कार को बनाया गया निशाना?
#Kota #KotaNews #Nayapura #VipinBarthunia #BreakingNews #KotaPolice
Ladpura, Kota | Oct 8, 2026