🚨 RTU में छात्र की मौत से हड़कंप, गुस्साए स्टूडेंट्स ने मेन गेट किया बंद 🚨
कोटा की राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU) में फर्स्ट ईयर के छात्र अक्षित शर्मा (19) की मौत के बाद बवाल मच गया। अक्षित जयपुर के झोटवाड़ा का रहने वाला था और इसी सत्र में IT ब्रांच में एडमिशन लिया था।
सीनियर छात्रों का आरोप है कि अक्षित को सांप ने काटा था और समय पर अस्पताल नहीं ले जाने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। हालांकि पुलिस के मुताबिक मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।
छात्र की मौत से आक्रोशित स्टूडेंट्स ने RTU का मेन गेट बंद कर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने चीफ वार्डन को हटाने, मृतक छात्र के परिवार को मुआवजा देने समेत कई मांगें रखी हैं।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों से समझाइश की। फिलहाल छात्र धरने पर बैठे हैं और पूरे मामले को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।
क्या अक्षित को समय पर इलाज मिल पाता तो उसकी जान बच सकती थी? जांच के बाद ही सामने आएगा पूरा सच।
✍️ जर्नलिस्ट मंगल सिंह हाडा
#Kota #RTU #KotaNews #RTUStudent #StudentDeath #RajasthanNews #KotaPolice
Ladpura, Kota | Oct 8, 2026