हुज़ूर: भोपाल की मजार के पास से क्राइम ब्रांच ने फरार बदमाश को किया गिरफ्तार, 1 साल से चल रहा था फरार
Huzur, Bhopal | Mar 14, 2024 भोपाल क्राइम ब्रांच ने आम्स्स तस्करी के आरोप में फरारअमन पठान (25) को आज गिरफ्तार किया है।आरोपी अमन पिछले एक साल से पुलिस से फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है। निशातपुरा थाना की पुलिस को आरोपी की तलाश पिछलेएक साल से थी। गुरूवार को पुलिस को एक मुखबिर से आरोपी के हरी मजार के पास होने की सूचना मिली थी।