इटाढ़ी: इटाढ़ी नगर पंचायत में नालियों की सफाई शुरू, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है
Itarhi, Buxar | Apr 27, 2026 नगर पंचायत इटाढ़ी द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता अभियान के तहत नालियों की व्यापक साफ-सफाई कराई जा रही है। साथ ही मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जा रहा है। यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है ताकि नगरवासियों को डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।