बिंदकी: दरियापुर के पास बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा, गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 19 सेमी ऊपर
फतेहपुर जनपद के दिन की तहसील क्षेत्र के दरियापुर गांव के समीप गंगा नदी तथा पांडु नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में नायब तहसीलदार अमरेश सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह 8 बजे गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 19 सेंटीमीटर ऊपर रहा। बताया कि प्रशासन लगातार वेट एंड वॉच की स्थिति में है। यही स्थिति रही तो टेंट लगवाने का काम शुरू किया जाएगा।