डोलरिया: नर्मदापुरम भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने निवास पर मनाया भाई दूज, भाइयों को तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने बुधवार को अपने निवास पर भाई दूज का पावन पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा भाई दूज की शुभकामनाएं दीं। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के प्रतीक इस पर्व पर पारिवारिक माहौल में उत्साह और उल्लास देखने को मिला।