धौलपुर: गोपालपुरा गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस को दी गई सूचना
दिहौली थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव में एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के बाद महिला के शव को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टर द्वारा महिला को मृत घोषित किए जाने के बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना दी गई।