बिंदकी: शकूराबाद गांव के समीप हाईवे में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र सहित 3 लोग घायल
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के शकूराबाद गांव के समीप हाईवे में रविवार की देर शाम करीब 6:30 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार छेदा लाल निषाद उम्र लगभग 40 वर्ष उनका 18 वर्षीय पुत्र अरुण तथा उनकी भतीजी राधिका उम्र लगभग 5 वर्ष निवासी ग्राम पहाड़ीपुर थाना बकेवर जनपद फतेहपुर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।