मड़ियाहू: शीतलगंज से पुलिस ने संदिग्ध ड्रोन उड़ाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, खिलौना ड्रोन बरामद
मड़ियाहूँ प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में शीतलगंज में संदिग्ध ड्रोन उड़ने की सूचना पर उपनिरीक्षक नन्हू यादव द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल कार्रवाई करते हुए शीतलगंज निवासी प्रियाशू चौरसिया को हिरासत में ले लिया। और पूछताछ में पता चला कि प्रियाशू मुंबई से 5000 रुपये में ड्रोन खिलौना खरीदा था। ड्रोन उड़ने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया था।