मड़ियाहू: सुरेरी थानाध्यक्ष पर घूस लेकर पिकअप वाहन छोड़ने का लगा आरोप, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
सुरेरी थाना एक बार फिर विवादों में घिर गया है। वही थाना क्षेत्र के कोहड़उरा गांव निवासी रामआसरे मिश्र पुत्र सेवानंद मिश्र ने जौनपुर पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायती पत्र देकर सुरेरी थानाध्यक्ष पर रुपये लेकर पिकअप वाहन छोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आनलाईन भुगतान करने के बाद ही थानाध्यक्ष ने उसकी पिकअप वाहन को छोड़ा है।