सरीला: जरिया थाना क्षेत्र की उमरिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय किशोरी लापता, मुकदमा दर्ज
जरिया थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में रहने वाली 16 वर्षीय एक नाबालिक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने घर से बिना बताए कहीं लापता हो गई है। किशोरी के लापता होने के बाद उसके भाई ने जरिया थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए लापता हुई किशोरी की बरामदगी की गुहार लगाई है।