भोरे: रामनगर में 6 मार्च से होने वाले कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए 2500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, कोई VIP नहीं होगा
भोरे प्रखंड क्षेत्र के रामनगर मे 6 मार्च से राम जानकी मठ पर आयोजित होने वाले बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर 2500 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी को सुरक्षा 8 लेयर में होगी। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में कोई VIP नहीं होगा सबको नीचे बैठ कर कथा सुनना होगा।