भोरे: रामनगर में बागेश्वर धाम वाले बाबा के आगमन पर प्रशासन विधि व्यवस्था के लिए तैयार, SP ने प्रवचन स्थल का किया निरीक्षण
भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित राम जानकी मठ में 6 मार्च को बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के आगमन को लेकर प्रशासन विधि व्यवस्था में जुट गया है। इसी क्रम में रविवार की शाम करीब 4:00 बजे एसपी अवधेश दीक्षित प्रवचन स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ एसडीएम अभिषेक कुमार चंदन, एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता भी मौजूद रहे।