भोरे: रामनगर में 6 मार्च को बागेश्वर धाम वाले बाबा के आगमन की प्रशासनिक तैयारी पूरी, DM और SP ने सभा स्थल का किया निरीक्षण
प्रखंड क्षेत्र के हुस्सेपुर पंचायत के रामनगर में राम जानकी मठ पर 6 मार्च को बागेश्वर धाम वाले में श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर लगभग तैयारी पूरी कर ली गई है। बागेश्वर धाम वाले बाबा के आगमन की चर्चा चारों तरफ फैलने से लोगो की भीड काफी संख्या में उमड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। सोमवार को DM व SP ने स्थल का निरीक्षण किया।