भोरे: भोरे मीरगंज मुख्य पथ पर पुलिस ने 10 चक्का ट्रक से विदेशी शराब की बरामद, उत्तर प्रदेश के चालक सहित 2 लोग गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के भोरे मीरगंज मुख्य पथ पर रविवार की दोपहर दो बजे ज्ञान गंगा स्कूल के पास वाहन जांच के क्रम में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने एक दस छक्का ट्रक के बॉडी में तहखाना बनाकर रखा करीब 1282.320 लीटर विदेशी शराब को बरामद कर उत्तरप्रदेश के चालक सहीत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।