भोरे: 6 मार्च को भोरे के रामनगर स्थित राम जानकी मठ में बागेश्वर धाम वाले बाबा का होगा आगमन, वीडियो जारी कर दी गई जानकारी
भोरे प्रखंड के रामनगर स्थित राम जानकी मठ पर बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का आगमन होने जा रहा है। जो 6 मार्च से 10 मार्च तक रहकर पंच दिवसीय हनुमंत कथा का वर्णन करेंगे। मठ के मठाधीश श्री हेमकांत शरण जी के सानिध्य में बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार ने खुद वीडियो जारी कर जानकारी दी है।