भोरे: हथुआ SDPO ने भोरे थाने में देर रात गस्ती और ड्यूटी की चेकिंग की, निर्देश भी दिए
भोरे थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता रात्री गस्ती और ड्यूटी चेकिंग करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रात्री में गस्त कर रहे पदाधिकारियों का स्थल पर जा कर ड्यूटी चेकिंग की, तत्पश्चात विधि व्यवस्था को लेकर कई दिशा निर्देश भी दिए। वहीं भोरे थाना में पहुंचकर ओडी ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारी से पूछताछ की व ओडी पंजी का अवलोकन किया।