निगम चुनाव में अनूठी पहल: वार्ड 76 से कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रा डांगी का ऐलान—'सैलरी और भत्ते का एक भी रुपया घर नहीं जाएगा, वार्ड के विकास और शिक्षा में लगेगा'
उदयपुर।
नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड संख्या 76 से कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रा डांगी ने सेवा और समर्पण का एक अनूठा उदाहरण पेश किया है। उन्होंने सार्वजनिक घोषणा करते हुए स्पष्ट किया है कि यदि क्षेत्र की जनता उन्हें आशीर्वाद देकर निगम भेजती है, तो वे पार्षद के रूप में मिलने वाले मानदेय और भत्ते का एक रुपया भी अपने घर नहीं ले जाएंगी।
वेतन-भत्ते से होगी जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई और क्षेत्रीय विकास
कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रा डांगी ने कहा, "यदि मैं चुनाव जीतकर आती हूं, तो निगम से मिलने वाली पूरी सैलरी और भत्ते वार्ड के उन परिवारों के बच्चों की शिक्षा पर खर्च किए जाएंगे जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। इसके साथ ही वार्ड के छोटे-मोटे जरूरी विकास कार्यों में भी इस राशि का उपयोग होगा।"
सस�