बीआरसीएफ कार्यालय में विश्व साक्षरता दिवस पर नव साक्षरों, कार्मिकों को किया सम्मानित
करौली जिला साक्षरता कार्यालय द्वारा बीआरसीएफ कार्यालय करौली में आयोजित किया गया।सारक्षरता परियोजना अधिकारी अशोक कुमार मीना ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सर्वेश कुमार गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि मुनेश कुमार मीना जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा,सुनील कुमार शर्मा एडीपीसी समसा, एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साक्षरता अधिकारी रामावतार मीना ने की।मुख्य अतिथि सर्वेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अनपढ़ होना एक कलंक है हम लोगो को न केवल साक्षर करे बल्कि डिजिटल साक्षर करना है ताकि हमारे साथ किसी प्रकार का कोई साइबर फ्रॉड नहीं हो सके, हमे अपने जिले को पूर्ण साक्षर करना है। जिला साक्षरता अधिकारी रामावतार मीना ने कहा कि नव साक्षरों को मुख्य धारा से जोड़ना है और 53100 के सर्वे लक्ष्य को 90 प्रतिशत प्राप्त कर लिया है,11कार्मिक एवं नव साक्षरों को प्रमाणपत्र एवं दुपट्टा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुकेश सारस्वत, मनोज हिंडौन,हंसराज,गौरव शुक्ला,हरिकेश मीना व्याख्याता,गंगाराम प्रजापत,विमलेश मीना आदि उपस्थित रहे