लखीसराय: करंट लगने से एक की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम तेतराहट थाना क्षेत्र का मामला।
लखीसराय, जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत महिसोना गांव में खेत में गिरे 440 वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई, मृतक की पहचान महिसोना गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया गया की चंदन कुमार अपने परिवार के साथ बहियार में मूंग तोड़ने गए थे तथा शव का मंगलवार की दोपहर 12:50 पर पोस्टमार्टम कराया गया।