किशनगंज: अधूरे आवास पूरे करवाने के लिए 144 महिला आवास सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण
किशनगंज ब्लॉक क्षेत्र में पीएम जनमन एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत अधूरे पड़े आवासों को पूर्ण करवाने के लिए पंचायत समिति सभागार में राजीविका महिला समूह की 144 सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। अतिरिक्त विकास अधिकारी नवल किशोर मीणा ने बताया कि प्रशिक्षण तीन चरणों में आयोजित किया गया।