भीलवाड़ा: बीगोद में बजरी से भरे डंपर ने कार को मारी टक्कर, बच्चे समेत 3 की मौत, दो गंभीर घायल, कार हुई चकनाचूर
भीलवाड़ा के बीगोद थाना क्षेत्र में नव वर्ष के पहले दिन एक दुखद सड़क हादसा हो गया। बजरी से भरे तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार 8 महीने के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बच्चे की मां और तीन साल की मासूम गंभीर रूप से घायल हो गईं।