कनवास: अलोद में आयोजित मुल्की पंचायत खेल महोत्सव का हुआ समापन, विजेता टीमों को सौंपी गई ट्रॉफी
Kanwas, Kota | Nov 4, 2024 अलोद में यदुवंशी अहीर समाज अध्यक्ष बसन्तीलाल अहीर के संरक्षण एवं नेतृत्व में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार शाम 5 बजे किया गया। अयोजककर्ताओ ने बताया कि प्रतियोगिता में शूटिंग बॉल, कबड्डी, क्रिकेट के फाइनल मुक़ाबले हुए। जिसमें शूटिंग बॉल फाइनल में अलोद सीनियर वर्सेज अलोद जुनियर का फाइनल मैच खेला गया इस मुकाबले में अलोद सीनियर विजेता रही।