राहतगढ़: निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
राहतगढ़ थाना पुलिस ने एक मर्ग कायम किया हैं,, जिसमे एक व्यक्ति कि निजी क्लिनिक मे इलाज के दौरान मौत हो गई हैं,, फिलहाल पुलिस ने शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया हैं,, मामला नगर के चाँदसी अस्पताल सें जुडा हुआ हैं,, जहाँ पर शनिवार को झिला गांव निवासी ब्रजलाल अहिरवार को परिजन चाँदसी अस्पताल के डाक्टर एच डी विश्वास के यहाँ इलाज के लिए लेकर आये थे..