तिजारा: भिवाड़ी बाईपास पर बिल्डर और ग्रामीणों के बीच रास्ते को लेकर विवाद बढ़ा, मौके पर पुलिस और तहसीलदार मौजूद
Tijara, Alwar | Jun 12, 2026 भिवाड़ी बाईपास पर एक बिल्डर की सोसाइटी में रास्ते को लेकर बिल्डर प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच शुक्रवार दोपहर 12 बजे विवाद बढ़ गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल और बीड़ा तहसीलदार सुरेंद्र सिंह को मौके पर बुलाया गया।करीब 3 घंटे के बाद भी कोई तत्काल समाधान नहीं निकल सका तो सभी पक्ष मामले को सुलझाने के लिए एक साथ बैठने पर सहमत हो गए।