फुल्लीडूमर: प्रखंड मुख्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव पर हर-घर तिरंगा को लेकर BDO व CO ने जागरूकता रैली को हरी झंडी देकर किया रवाना
प्रखंड मुख्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव पर BDO कृष्णा कुमारी एवं CO मनोज कुमार के नेतृत्व में हर-घर तिरंगा को लेकर जागरूकता सह प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें प्लस टू उच्च विद्यालय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुल्लीडुमर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रेली को BDO एवं CO ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली से वापस आए छात्रों के बीच प्रशस्ति पत्र का वितरण किया।