फुल्लीडूमर: मधुवन गांव में जमीन विवाद को लेकर आपसी रंजिश में हुई मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग जख्मी, अस्पताल में हुआ उपचार
खेसर थाना अंतर्गत मधुवन गांव में जमीन विवाद एवं आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के मदन कुमार मंडल, मीनू कुमारी एवं फूलन कुमारी जख्मी हो गई। सभी ज़ख्मियों का इलाज फुल्लीडुमर अस्पताल में भर्ती कर कराया। ज़ख्मियों ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली- गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया।