नया बाजार स्थित किऊल नदी में आयोजित श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर बड़ी पहल की गई है। बीते 2 मई से चल रहे महायज्ञ के दौरान हाल के दिनों में किऊल नदी में पानी बढ़ जाने से दिनकर सूर्यनारायण घाट से यज्ञ स्थल तक जाने वाले रास्ते पर पानी भर गया था।