#महाकाल मार्ग चौड़ीकरण के दौरान #हंगामा: धार्मिक स्थल पर कार्रवाई के विरोध में #पत्थरबाजी, पुलिस का #लाठीचार्ज और आंसू गैस...
#उज्जैन। आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत शहर में चलाए जा रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान के दौरान भारी हंगामा और उपद्रव हो गया। सड़क मार्ग को बाधा मुक्त करने के लिए जब प्रशासन और नगर निगम का अमला मस्जिद के आगे के हिस्से को हटाने पहुँचा, तो स्थानीय लोगों ने इसका तीखा विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि भीड़ ने पुलिस और प्रशासनिक दल पर पथराव कर दिया।
#पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, लाठीचार्ज कर खदेड़ा
अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ पुलिसकर्मियों व वाहनों को नुकसान पहुँचा। स्थिति को बेकाबू होते देख भारी पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और हल्का बल प्रयोग (लाठीचार्ज) करना पड़ा।
Sagar, Sagar | Sep 28, 2026