सागर नगर: मध्याह्न भोजन के बाद पांच बच्चे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे, एक की हालत गंभीर
बुधवार की रात 12 बजे 5 बच्चे इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर पहुंचे है। जानकारी के अनुसार सागर जिले के शाहगढ़ ब्लॉक के अदावन गांव के हाई स्कूल में पढ़ने वाले 46 बच्चों ने दोपहर का मध्याह्न भोजन किया था जिसके बाद 9 बच्चों की तबियत बिगड़ गई थी इलाज के लिए शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था।