सागर नगर: सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वरोजगार और उद्यमिता को प्रेरित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बुधवार की दोपहर 12 बजे शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय सागर में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करने जागरूकता कार्यकम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संघर्ष हर किसी के जीवन में आता है, लेकिन संघर्ष को स्वीकार करने वाला ही सफलता पाता है।