सागर नगर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सागर ज़िले के दौरे पर रहेंगे, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल से दोपहर 12:35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सागर जिले के जैसीनगर 01:10 बजे पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जैसीनगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जैसीनगर से दोपहर 3 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 3:15 बजे सागर हेलीपेड पहुंचेंगे तथा सागर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।