सागर नगर: जीएसटी दरों में कटौती पर भाजपाइयों ने कैंट क्षेत्र में किया जन-जागरण, व्यापारियों ने जताया आभार
भाजपा सदर मंडल केंट द्वारा बुधवार शाम 5 बजे जीएसटी दरों में की गई कटौती के समर्थन में जन-जागरण अभियान चलाया गया। इस दौरान व्यापारी एवं हितग्राहियों से संपर्क कर केंद्र सरकार के फैसले पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया और भाजपा प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल मौजूद रहे। व्यापारियों ने बताया कि नई दरों से व्यापार में वृद्धि हुई है।