सागर नगर: मुख्यमंत्री के सागर आगमन से पहले कांग्रेसियों को पुलिस ने किया नजरबंद, ज्ञापन सौंपने से रोका
गुरुवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सागर दौरा है।इसी बीच सुबह 10 बजे शहर के कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उनके निवास से उठाकर मोतीनगर थाने में नजरबंद कर दिया। शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने आरोप लगाया कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर विभिन्न स्थानीय मांगों का ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें नजर बंद कर दिया।