सागर नगर: रामबाग मंदिर के पास हाई टेंशन लाइन से पीपल के पेड़ में लगी आग, बड़ा हादसा टला
शहर के व्यस्तम क्षेत्र बड़ा बाजार में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। रामबाग मंदिर के पास हाई टेंशन विद्युत लाइन से पीपल के पेड़ में अचानक आग लग गई। घटना शाम करीब 5:30 बजे की है। देखते ही देखते पेड़ की डाल धू-धू कर जलने लगी और आसपास धुआं फैल गया। मंदिर परिसर और बाजार क्षेत्र में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दी।