सारठ: चितरा मार्ग पर स्टोन क्रशर के डीजी सेट से बैटरी, सेल्फ व तार चोरी, मैनेजर ने थाने में शिकायत की
Sarath, Deoghar | Oct 14, 2026 सारठ-चितरा मार्ग पर सिंघवाटांड़-घाटघर के पास के स्टोन क्रशर के डिजी का बैट्री, सेल्फ व तार चोरी होने का मामला सामने आया है। बुधवार शाम 7 बजे थाने में दिए आवेदन में क्रशर मैनेजर का कहना है कि शाम में वो क्रशर गया तो, डिजी का ताला टूटा व बैट्री, सेल्फ व तार गायब पाया। जिक्र है कि बीती रात घटना को अंजाम दिया है और ₹2 लाख के सामान की चोरी होने की बात कही गई है।