आबू रोड: आबूरोड रीको कॉलोनी में सूने मकान में चोरी की कोशिश, सूचना मिलते ही रीको पुलिस मौके पर पहुंची, एक संदिग्ध हिरासत में
आबूरोड स्थित रीको थाना क्षेत्र की रीको कॉलोनी में दोपहर के समय एक सूने मकान में चोरी की नीयत से घुसने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही रीको थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है।जानकारी के अनुसार दोपहर के समय कॉलोनी क्षेत्र में अधिकांश लोग अपने घरों में आराम कर रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात घुस