आनंदपुरी: मारपीट के मामले में पांच साल से फरार स्थाई वारंटी को आनंदपुरी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
आनंदपुरी थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह के निर्देश तथा वृत्ताधिकारी बागीदौरा के सुपरविजन में वांछित आरोपियों, गिरफ्तारी वारंटियों, स्थाई वारंटियों एवं उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।