पीपराकोठी: कृषि विज्ञान केंद्र पीपराकोठी द्वारा मखाना बीज उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया
कृषि विज्ञान केंद्र पीपराकोठी द्वारा मखाना बीज उत्पादन एवम मूल्य संवर्धन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण बंजरिया के धनौती नदी में मखाना की खेती पर कराया गया। यहां उन्हें मखाना उत्पादन,बीज उत्पादन एवम बीज संवर्धन कर अपने आय बढाने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से मखाना उत्पादन के तकनीकों को विस्तार से बताया गया।