गाज़ियाबाद: नंदग्राम पुलिस ने कूलर की मोटर चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को राजनगर एक्सटेंशन से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना नंदग्राम पुलिस ने कूलर की मोटर चोरी करने वाले दो अभियुक्त हिमांशु व विकास को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी की 75 मोटर बरामद की गई है।एसीपी रवि कुमार ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि दो चोर चोरी की गई कूलर की मोटर बेचने की फिराक में है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।