गाज़ियाबाद: नंदग्राम इलाके में देर रात स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में सोमवार देर रात रेत मंडी के पास एक स्क्रैप यार्ड में भीषण आग लग गई। इसमें प्लास्टिक, कागज, कांच, लकड़ी आदि का स्क्रैप रखा हुआ था। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर स्टेशन से चार और वैशाली फायर स्टेशन से 2 दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुईं। फायर फाइटर्स को आग बुझाने में पांच घंटे से भी ज्यादा वक्त लग गया।