प्रतापगढ़: सदर क्षेत्र में युवती की यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए रील हुई वायरल, यातायात पुलिस ने ₹22,000 का चालान किया
सदर क्षेत्र में एक युवती की यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए रील वायरल हुई है, जिसमें युवती ने मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट के रील बनाई और उसे अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर दिया। इसके बाद युवती की रील वायरल होने पर उच्च अधिकारियों ने यातायात पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसपर यातायात पुलिस ने ₹22,000 के चालान की कार्रवाई की है।