प्रतापगढ़: पंडित का पुरवा खैरा पूरे छेमी गांव में चोरी करने गए बदमाशों की गोली से घायल ग्रामीणों के बारे में एएसपी ने दी जानकारी
लालगंज कोतवाली के पंडित का पुरवा खैरा पूरे छेमी में शनिवार की रात करीब 11 बजे गांव में असलहा लेकर आये शातिर चोरों द्वारा फ़ायरिंग की घटना के बारे में एएसपी ने जानकारी दिया। उन्होंने बताया की चोरी की नियत से बदमाश पहुंचे थे। जब ग्रामीणो ने घेराबंदी किया तो बदमाश फ़ायरिंग शुरू कर दिए जिसमे उमेश,राम दीन और सुरेश समेत 3 लोग घयाल है।