ओरमांझी: खेलगांव थाने में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन
खेलगांव थाना में बुधवार सुबह करीब 11 बजे से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। इस मौके पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा जनता द्वारा दी गई शिकायतों का समाधान मौके पर ही करने की कोशिश की गई। बता दें कि एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।