ओरमांझी: ओरमांझी समेत कई अंचलों में उपायुक्त के निर्देश पर दाखिल-खारिज से संबंधित राजस्व शिविर आयोजित
ओरमांझी सहित कई अंचल में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर दाखिल-खारिज से संबंधित राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। दाखिल-खारिज से संबंधित राजस्व शिविर में 10 डिसिमल तक के लंबित म्यूटेशन के मामलों का निष्पादन करते हुए आवेदकों को वरीय पदाधिकारियों द्वारा शुद्धि पत्र निर्गत किया गया।